Redmi Note 12 Pro 5G 

इसमें कोई शक नहीं कि Redmi Note सीरीज़ को अतीत में बहुत प्यार और सराहना मिली है, इसलिए रेडमी अपनी अगली सीरीज को हमेशा ही बड़े गर्व से पेश करता रहा है। जनवरी में लांच हुआ Redmi Note 12 Pro 5G, Rs. 25000 की रेंज में एक बढ़िया विकल्प है।
Redmi Note 12 Pro 5G में OIS के साथ फ्लैगशिप 50MP Sony IMX766 सेंसर, 120Hz Pro AMOLED 6.67" डिस्प्ले, 10 5G बैंड सपोर्ट और 67W टर्बो चार्ज के साथ एक नया प्रोसेसर Mediatek Dimensity 1080 दिया गया है।

रेडमी नोट 12 प्रो 5जी के फीचर्स

Redmi Note 12 Pro 5G फ्लैगशिप 50MP Sony IMX766 सेंसर सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा + 2MP मैक्रो कैमरा उपलब्ध है। असाधारण लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए स्टेबल-ब्लर फ्री पिक्चर्स के लिए यह पहली बार Redmi Note पर OIS फीचर दिया गया है। ये विशेषताएं इसे Low लाइट में भी उत्तम व् स्पष्ट और विस्तृत फोटोग्राफी प्रदान करती हैं।
Redmi Note 12 Pro 5G डॉल्बी एटमॉस और विजन सपोर्ट के साथ 120Hz प्रो AMOLED, HDR 10+, 1 बिलियन कलर डिस्प्ले के साथ आता है।, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Hi-Res ऑडियो (वायर्ड और वायरलेस) सर्टिफिकेशन के साथ यह संयोजन आपके डिवाइस को एक संपूर्ण मल्टीमीडिया पैकेज में बदल देता है। बिल्कुल नया प्रोसेसर, Mediatek Dimensity 1080 पावर से भरपूर है। और पिछली पीढ़ी की तुलना में कई नए अपग्रेड पेश करता है। 67Watt टर्बो चार्ज फास्ट चार्जिंग में सपोर्ट करता है और 15 मिनट में 51% चार्ज की क्षमता रखता है। 5000mAh की बैटरी के साथ पूरे दिन यूसेज लिए पर्याप्त है।

Redmi Note 12 Pro डिज़ाइन एंड लुक 

Redmi Note 12 Pro एक अच्छा लेकिन सिंपल डिज़ाइन का फ़ोन है। फ़ोन का आकार बॉक्स जैसा है और रियर पैनल पर आपको ग्लास मिलता है। यह फ़ोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है: काले (Onyx Black), नीले (Frosted Blue) और बैंगनी (Stardust Purple) ये तीनो रंग अपने आपमें एक अलग अनुभव करते है। रिअर पैनल में गिलास होने की वजह से इस पर उँगलियों के निशान भी नज़र नहीं आते।

Redmi Note 12 Pro 5G की कीमत 

Redmi Note 12 Pro 5G के तीन वैरिएंट भारत में उपलब्ध हैं। जिसमे 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वाले बेस वेरियंट की कीमत 24999 है। जिसमे 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वाले बेस वेरियंट की कीमत 26999, तथा 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी वाले बेस वेरियंट की कीमत 27999 है। साथ ही अमेज़न पर हमेशा क्रेडिट कार्ड तथा Emi डिस्काउंट ऑफर्स अवश्य चेक करें जिससे आप और अधिक लाभ उठा सकते हैं।

Redmi Note 12 Pro 5G 3

Redmi Note 12 Pro 5G

Advertisement

Get Newsletter