तगड़े फीचर्स के साथ कम दामों में Oppo Reno 8T 5G फोन
तगड़े फीचर्स के साथ कम दामों में Oppo Reno 8T 5G फोन
Oppo Reno 8T 5G India के लॉन्च की तारीख की पुष्टि हो गई है। Oppo 3 फरवरी, 2023 को भारत में Oppo Reno 8T 5G लॉन्च करेगा। आशा है की Oppo Reno 8T 5G, Oppo Enco Air 3 वायरलेस ईयरबड्स के साथ लांच किया जायेगा। यही फोन 8 फरवरी को फिलीपींस में Oppo Reno 8T 4G के साथ लॉन्च होने वाला है। Oppo ने 3 फरवरी को भारत में फोन के लॉन्च से पहले Oppo Reno 8T 5G की कुछ जानकारी साझा की हैं।
Oppo Reno 8T 5G एक पंच होल 6.7" 3D Curved Dlsplay कर्व्ड डिस्प्ले अमोलेड स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की पुष्टि की गई है। यह इस सेगमेंट का सबसे स्लिम और लाइट-वेट फ़ोन होने वाला है। Reno 8T 5G 108MP पोर्ट्रेट कैमरा के साथ आएगा।
फोन 67W फास्ट चार्जिंग वाला ये फ़ोन 4,800mAh की बैटरी द्वारा संचालित होगा। जिसको फुल चार्ज होने में 15 मिनट का समय लगेगा। Oppo ने यह भी पुष्टि की है कि Oppo Reno 8T 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन (Qualcomm Snapdragon) 695 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ आएगा। । फोटोग्राफी के लिए Reno 8T 5G 108MP + 2MP के मेन कैमरे तथा 16MP सेल्फी कैमरा के साथ आएगा।
आशा की जा रही है कि Oppo Reno 8T 5G की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 30000 और 32000 रु के बीच हो सकती है।
Oppo Reno 8T को Android13 आधारित ColorOS 13 के साथ लांच किया जाएगा।
